Rajasthan Election Result Live Update: हनुमान बेनीवाल ने किया 20 से ज्यादा सीटे जीतने का दावा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव में 20 से ज्यादा सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा कि रालोपा 2019 में होने वाले संसदीय चुनावों में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बेनीवाल ने सोमवार शाम भोपालगढ़ क्षेत्र के कुंभारा गांव स्थित संत जुगतीनाथ के धूणे पर पहुंचकर धोक दी और जीत की मन्नत मांगने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने 67 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिनमें से कुछ कारणों से 10 जने चुनाव नहीं लड़ पाए और वर्तमान में 57 लोग उनकी पार्टी से चुनाव मैदान में खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी रालोपा प्रदेश में करीब 20 से अधिक सीटें जीतने वाली है और शेष 35 सीटों पर उनकी पार्टी कड़े मुकाबले की स्थिति में है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर प्रदेश में खंडित जनादेश आता है और किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाता तो उनकी पार्टी किसी भी दल को अपना समर्थन नहीं देगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PwErF9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment