Positive News: राजस्थान के इस कलक्टर ने ख़त्म किया 'अपॉइंटमेंट सिस्टम', हर तरफ हो रहे चर्चे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

नए साल में जोधपुर के जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने एक ऐसी नई और अनूठी पहल शुरू कर दी है जिसकी चर्चाएं पूरे ज़िले में हो रही हैं। दरअसल, राजपुरोहित ने आमजन से मिलने के लिए पहले से जारी अपॉइंंटमेंट व्यवस्था को बंद कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब कलक्टर का दफ्तर आमजन के लिए हर समय खुला रहेगा।

 

ये की नई व्यवस्था
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जनसुनवाई में लोगों को ज्यादा समय देने के लिए नया टाइमटेबल शेड्यूल बनाया है। इसमें कार्यालय में होने वाली बैठकों के समय में परिवर्तन किया गया है। विभिन्न बैठकों के लिए उन्होंने समय में बदलाव करते हुए इनका समय सुबह 9 से 11 व शाम 5 बजे बाद निर्धारित किया है। इस लिहाज़ से कि वे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लगातार जनसुनवाई कर सकें और ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो फरियादियों को राहत मिल सके।

 

गौरतलब है कि राजपुरोहित ने हाल ही में 26 दिसम्बर को जोधपुर जिला कलक्टर का कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे अलवर जिला कलक्टर पद पर थे।


ये बताई थीं प्राथमिकता
जोधपुर जिला कलेक्टर का पद संभालने के साथ ही प्रकाश राजपुरोहित ने अपनी पहली प्राथमिकता में बताया कि वह जनता के काम करेंगे। उन्होंने स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों व पाक विस्थापित नागरिकों को नागरिकता दिलाये जाने के मामलों को प्राथमिता से लेने की बात कही।

 

वहीं जोधपुर डिस्कॉम में प्रत्येक शुक्रवार व्हीकल फ्री डे
डिस्कॉम ने प्रत्येक शुक्रवार व्हीकल फ्री डे घोषित किया है। इस दिन कार्यालय आने वाले अधिकारी व कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएंगे या फिर साइकिल लेकर आएंगे। यदि यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो तो पैदल आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EYcLas
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment