जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना में जोधपुर जिले की हॉट सीट जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र विश्नोई ने भाजपा के उम्मीदवार जोगाराम पटेल को हरा दिया है। विश्नोई के जीतते ही कांग्रेस के हलकों में खुशी की लहर छा गई।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चली मतगणना का दृश्य यह है कि कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई को 84244 और भाजपा के जोगाराम पटेल को 75344 वोट मिले। इनके अलावा आरएलटीपी के भंवरलाल को 30497 और बसपा के पप्पूसिंह को 23552 वोट मिले। इस विधानसभा क्षेत्र में 3574 वोट नोटा के खाते में गए।
अब जानिए जोधपुर के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता
विस क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला थर्ड जेंडर
लूणी -293900 155160 128825 5
जोधपुर शहर -197922 101129 96792 1
सरदारपुरा -228614 117818 110795 1
सूरसागर -264705 138590 126114 1
लोहावट -231059 122363 108697 0
फलौदी - 228553 12062 107791 0
शेरगढ़ -249137 131041 118096 0
ओसियां -234365 123228 111137 0
भोपालगढ़ -266710 144631 132079 0
बिलाड़ा -264634 137201 1237432 1
जोधपुर जिले में कुल मतदाता-2459599
(स्रोत : निर्वाचन विभाग।)
यह भी जानें कि किस सीट पर हैं कितने उम्मीदवार
लूणी -9
जोधपुर शहर -16
सरदारपुरा -17
सूरसागर -15
लोहावट -8
फलौदी - 8
शेरगढ़ -9
ओसियां -5
भोपालगढ़ -17
बिलाड़ा -5
.......................................................................................
रहिए न बेखबर, आप रहेंगे बाखबर, जब पढ़ेंगे खबर patrika.com पर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EdrPAB
0 comments:
Post a Comment