पावटा पुलिस चौकी से थानेदार का ब्रांडेड जैकेट ले उड़ा था चालक, फुटेज देख लौटाते हुए कहा गफलत में ले गया था

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जैसलमेर पुलिस की अपराध शाखा में पदस्थापित उप निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस चौकी पावटा के अंदर से ब्राण्डेड जैकेट गायब होना पुलिस की साख खराब होने जैसा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की वजह से ही जैकेट वापस मिल पाया। गत तीन दिसम्बर की सुबह 10.26 मिनट पर फ्लाइंग का चालक पहनकर निकल गया था। फिर जब पुलिस कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो पुलिस का ही चालक ले जाते नजर आया था। उसे बुलाकर पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज होने व एफआइआर दर्ज कराने का कहने पर शाम साढ़े छह बजे उसने जैकेट लौटाया। उसके माफी मांगने व विभागीय नुकसान से बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। एसआइ ओमप्रकाश का कहना है कि फुटेज मिलने के बाद चालक को बुलाकर जानकारी ली गई। पहले तो वह मुकर गया, लेकिन फुटेज के बारे में अवगत कराने पर उसने जैकेट ले जाना कबूल कर लिया और कहा कि वह तो अपना हेलमेट लेने आया था, गलती से जैकेट ले गया था।

आवश्यक कार्रवाई होगी
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) गगनदीप सिंगला का कहना है कि सोमवार को मामले की पूरी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

गफलत में ले गया था जैकेट
महामंदिर थाने की फ्लाइंग के चालक सुनील राणा का कहना है कि वह चौकी के अंदर रखा जैकेट अपना समझ गफलत में भूलवश ले गया था। क्योंकि उसका जैकेट भी वैसा ही है। पता चलने पर थानेदार को लौटा दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rv7DTk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment