अश्लील फोटो खींच महिला से किया बलात्कार, फिर ब्लैकमेल कर दो साल तक करता रहा घिनौना काम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा के अश्लील फोटो खींच युवक ने बलात्कार किया और बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरोपी माणक चौक निवासी धर्मेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र पारस को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के लिए रिमाण्ड लिया और पीडि़ता का मेडिकल भी करवाया गया है। महिला के पति का दो साल पहले निधन हो गया था। पति का दोस्त होने के नाते सोनू का घर आना-जाना था। पति के निधन के बाद आरोपी एक दिन महिला के घर पहुंचा तब वह नहा रही थी। आरोपी ने चोरी छुपे उसके फोटो ले लिए। अगले दिन वो फिर महिला के घर पहुंचा और फोटो दिखाकर बलात्कार किया। इसके बाद वह दो साल तक यौन शोषण करता रहा। आरोपी की शादी गत माह हुई थी।

विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

लूणी थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक विवाहिता के साथ उसके भतीजे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि महिला 22 दिसम्बर की दोपहर अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में भतीजे ने महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आंरभ की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AgibdD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment