जोधपुर. जयपुर रोड पर देवलिया गांव के पास सोमवार मध्यरात्रि बाद ट्रक व बोलेरो कैम्पर की भिड़ंत में बोलेरो में सवार तीन युवकों की और तीन अन्य युवक घायल हो गए मृतकों में दो चचेरे भाई हैं। मामला बनाड़ थाने में दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार बोलेरो कैम्पर में सवार छह युवक रात करीब साढ़े बारह बजे डांगियावास से गुजरावास गांव के लिए रवाना हुए रमेश जाट अपनी बोलेरो कैम्पर चला रहा था। देवलिया गांव में ग्रीन होटल के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से गलत दिशा में आए ट्रक ने बोलेरो कैम्पर को टक्कर मार दी बोलेरो कैम्पर में सवार सभी छह युवक बुरी तरह फंस गए पीछे एक अन्य वाहन में आ रहे मंगलाराम व कालूराम ने काफी मेहनत के बाद सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक गुजरावास गांव निवासी ओमाराम (37) पुत्र अणदाराम जाट, जाजीवाल में जाखड़ों की ढाणी निवासी चैनाराम (36) पुत्र रूपाराम जाट व गुजरावास गांव निवासी रमेश जाट (35) की मौत हो चुकी थी जबकि जाखड़ों की ढाणी निवासी पुखराज तांडी पुत्र सायरराम जाट, बनाड़ सुरेश पुत्र भैराराम जाट व राजूराम जाट घायल हो गए। जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव मोर्चरी भिजवाए मृतक ओमाराम के भाई मंगलाराम की तरफ से बनाड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मृतक ओमाराम व रमेश चचेरे भाई हैं। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हैं ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DWNoFD
0 comments:
Post a Comment