जोधपुर
भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को जोधपुर पहुंचे। रावत ने यहां आर्मी की कोणार्क कोर में सेना के उच्च अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। नए साल से दो दिन पहले जनरल सैनिकों का उत्साहवर्धन करने आए हैं।
आर्मी चीफ का स्वागत सेना की दक्षिणी कमांड के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने किया। इसके बाद कोणार्क कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वी एस श्रीनिवासन ने कोर में सुरक्षा तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में जनरल को जानकारी दी। आर्मी चीफ को ऑपरेशनल तैयारी के साथ प्रशासनिक मुद्दों के बारे में भी बताया गया। रावत ने जोधपुर में सैनिकों से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने। इस दौरान उन्होंने कुछ सैनिकों से एक-एक कर मुलाकात भी की। इसके अलावा उन्होंने फॉरमेशन कमांडरों उच्च सैन्य अधिकारियों से गुप्फ़्तगू भी की। रावत रविवार को जोधपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Q5HJiV
0 comments:
Post a Comment