दिल दहला देने वाला हादसा: भिड़ंत के बाद तीन युवक चकनाचूर हुई कार में फंसे, तीनों की हुई दर्दनाक मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में बाइपास स्थित इसरो के सामने तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन व कार की भिड़ंत में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार के चकनाचूर होने से तीनों युवक करीब एक घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें जेसीबी की मदद से एक घंटे बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की सांसें टूट चुकी थी।

थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि बिलाड़ा थानान्तर्गत ऊदलियावास निवासी खुशवीर सिंह (21) पुत्र भैरू सिंह, खारिया मीठापुर निवासी शंभु सिंह (36) पुत्र राजेन्द्र सिंह और मूलत: राजसमन्द हाल ऊदलियावास निवासी चन्द्रवीर सिंह (21) पुत्र डूंगरसिंह राजपूत बुधवार रात शादी समारोह में गए थे, जहां से तीनों कार में रात करीब ढाई बजे गांव लौट रहे थे। शंभु सिंह अपनी कार चला रहा था। इसरो के सामने पहुंचने पर शताब्दी सर्किल की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन की कार से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। साथ ही परखच्चे भी उड़ गए। तीनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए। राह चलते लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वो बुरी तरह फंसे हुए थे।

पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में जेसीबी को मदद के लिए बुलाया गया। उसकी मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बाहर निकाले जा सके, लेकिन तब तक खुशवीर सिंह, चन्द्रवीर सिंह व शंभु सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। रात को पुलिस ने शव एम्स मोर्चरी में रखवा दिए। पुलिस ने सुबह बगैर पोस्टमार्टम कराए तीनों शव परिजन को सौंपे।

मृतकों में छात्र व होटल संचालक भी शामिल
पुलिस का कहना है कि तीनों युवक शादी समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे। दुर्घटना करने वाला वाहन टैंकर या ट्रेलर बताया जाता है। कार से भिड़ंत में उसकी डीजल टंकी या ऑयल चैम्बल फूटा है। मृतकों में शामिल खुशवीर सिंह नर्सिंग छात्र था। चन्द्रवीर निजी कार्य करता है और शंभु सिंह होटल संचालक था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QSML6L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment