पोलो हेरिटेज ने जोधपुर को हरा जीता खिताब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर।

पोलो ग्राउण्ड पर चल रहे जोधपुर पोलो सीजन में महाराजा जोधपुर कप ८ गोल टूर्नामेंट में पोलो हेरिटेज ने जोधपुर टीम को हराकर खिताब जीता। मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम क्षणों में जोधपुर टीम की आधे गोल की बढ़त के साथ कप पर दावेदारी तय थी, परन्तु मैच समाप्ति से मात्र 2 सैकेण्ड पहले टीम द्वारा पेनल्टी कर दिए जाने का खमियाजा उठाना पड़ा। पोलो हेरिटेज टीम के धु्रवपाल गोदारा ने अतिरिक्त पांच सैकेण्ड में 60 यार्ड पेनल्टी से विजयी गोल कर पोलो हेरिटेज को कप दिलाया। आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए जोधपुर टीम की ओर से कार्तिकेयसिंह व जन्मेजयसिंह ने पहले चक्कर में एक-एक गोल किया। तीन हैण्डीकेप के अंगद कलान ने दूसरे चक्कर में पहले व तीसरे चक्कर में तीन तथा चौथे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में पोलो हेरिटेज के धु्रवपाल गोदारा ने कुल आठ गोल किए। धु्रव ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक, तीसरे चक्कर में दो तथा चौथे व अन्तिम चक्कर में लगातार चार गोल किए। टीम के अन्य खिलाड़ी विदेशी मूल के एमीलियो यूरिया किर्बाई ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। 8 गोल कर धु्रवपाल गोदारा जीत के हीरो रहे मैच के बाद पूर्व सांसद गजसिंह ने विजेता टीम को कप व ट्रॉफियां दीमैच के दौरान पूर्व सांसद गजसिंह सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे। वहीं खेलप्रेमियों ने पोलो के साथ बैगपाइप बैण्ड की मधुर स्वरलहरियों का भी आनंद लिया।

-

मेयर एस्प्यूला को बेस्ट पोनी अवार्ड

मैच समाप्ति के बाद पूर्व सांसद गजसिंह ने पोलो खिलाड़ी जन्मेजयसिंह की मेयर एस्प्यूला को 'बेस्ट पोलो पोनी ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड' देकर सम्मानित किया।

--

आर्मी कमाण्डर्स कप का प्रदर्शन मैच आज

जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूशन के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर 3 बजे आर्मी कमाण्डर्स कप का प्रदर्शन मैच खेला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Bo4rxa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment