युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, मृतक की सास व अन्य युवकों की भूमिका की जांच जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. डांगियावास थाना पुलिस ने ननिहाल में प्रत्येक फंदा लगाकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में रविवार को युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। वह 26 दिसंबर की रात ससुराल पहुंचा तो वहां दरवाजा न खोलने से आवेश में आकर उसने आत्महत्या की थी। थानाधिकारी सुभाषचन्द के अनुसार प्रकरण में मृतक दिनेश पालीवाल की पत्नी, मोड़ी जोशियान गांव निवासी निकिता उर्फ मिकु और कांकेलाव निवासी उसकी मां आरोपी है। जांच और पूछताछ के बाद निकिता को गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकार किया कि उदयपुर में मिठाई बनाने का काम करने वाले पति दिनेश को उसके चरित्र पर संदेह था। वह दो माह से कांकेलाव स्थित पीहर में है। गत 26 दिसम्बर की रात दिनेश उदयपुर से सीधे कांकेलाव स्थित ससुराल आया तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला था। जिससे उसे चरित्र पर पूरा संदेह हो गया था। इसके बाद वह कांकेलाव स्थित ननिहाल चला गया। वहां अगले दिन कमरे में वह फंदे पर लटका मिला था। पत्नी के गिरफ्त में आने के बाद सास व दो-तीन अन्य युवकों की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है।

परिजन का आरोप, मारपीट करने से मृत्यु
एफआइआर दर्ज कराने वाले मृतक दिनेश के मौसेरे भाई नत्थुराम पालीवाल का आरोप है कि 26 दिसम्बर की रात सवा दस बजे दिनेश ने फोन कर ससुराल में उसके साथ दो-तीन युवकों के मारपीट करने की जानकारी दी थी। वह मौके पर पहुंचा तो कांटे की बाड़ में दो-तीन युवक उसे पीट रहे थे। उसके पहुंचने पर वे अंधेरे में भाग निकले थे। ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर लिया था। वह दिनेश को लेकर ननिहाल आने के बाद सो गया था। इसके बाद दिनेश फंदे पर लटका मिला था। जबकि परिजन का आरोप है कि आरोपियों ने दिनेश की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LLd1es
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment