जोधपुर. नशे में वाहन चलाना रविवार देर रात दो चालकों के लिए जान पर बन आया। एक कार मेडिकल कॉलेज रोड पर महावीर सर्किल के पास डिवाइडर पर लगे पोल से टकराने के बाद डिवाइडर पर जा चढ़ी और दूसरी कार जलजोग सर्किल के पास डिवाइडर पर लगी जाली से जा टकराई। दोनों हादसों में कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार में एक कार देर रात महावीर सर्किल के पास गोलाई में अनियंत्रित हो गई और सर्किल के पास डिवाइडर पर लगे छोटे पोल से टकराकर डिवाइडर जा चढ़ी। कार का बम्पर टूट गया व डिवाइडर पर ऑयल बिखर गया। आगे के दोनों टायर भी फूट गए। चालक व एक अन्य व्यक्ति नीचे उतरे और कार से सामान लेकर चलते बने। कार नम्बर के आधार पर कार के मण्डोर मण्डी में व्यवसायी की होने का पता लगा। तब क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी सुनील मोदी ने मालिक को फोन किया तो उसने कार को पुलिस व क्रेन से थाने भिजवाने की नसीहत दे डाली।
उधर, दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज गेट के सामने जलजोग चौराहा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर लोहे की रैलिंग तोड़ डिवाइडर पर चढ़ गई। वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। बाद में पुलिस ने दोनों कारें थाने भिजवाईं। क्षेत्रवासियों को अंदेशा है कि कार चालक नशे में थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Shvq4Y
0 comments:
Post a Comment