जोधपुर. राजस्थान के मंत्रीमंडल की पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का घर खाली हाथ रहा। जोधपुर में कांग्रेस विधायकों में सभी नए चेहरे रहे, लेकिन कोई भी मंत्री नहीं बना। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बारह दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर जोधपुर जिले में जीत का सेहरा बंधवाने वाली छह सीटों से एक भी मंत्री पद तक नहीं पहुंचा। गहलोत के घर से न किसी को केबिनेट टीम में जगह मिली और नाहीं कोई राज्यमंत्री बन पाया। हालांकि नये चेहरे होने के साथ तीन विधायक तो कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के परिवारों से हैं। इस बार जोधपुर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन भी गत विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार उम्दा रहा। जिले की 10 विधानसभा सीटों में 7 कांग्रेस की झोली में गई है। वहीं एक सीट सरदारपुरा से जीतकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक हैं।
इनसे थी उम्मीद
गहलोत की टीम में इस बार जोधपुर के 6 चेहरों में से एक-दो की मंत्री बनने की पूरी उम्मीद थी। जोधपुर शहर से विधायक मनीषा पंवार को युवा चेहरे के रूप में मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। वहीं लोहावट विधायक किसना राम विश्नोई को गहलोत के बाद बड़ी जीत के लिए दावेदार समझा जा रहा था। क्योंकि किसनाराम ने लोहावट से मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर को हराया। लूनी से महेंद्र विश्नोई दिवंगत रामसिंह विश्नोई के पौत्र व युवा चेहरे थे, लेकिन उन्हें भी जगह नहीं मिली।
दिव्या मदेरणा परसराम मदेरणा की पोती
ओसियां से दिव्या मदेरणा कांग्रेस के कद्दावर नेता परसराम मदेरणा की पोती हैं। उन्होंने संसदीय सचिव भैराराम सियोल को हराया। शेरगढ़ से मीनाकंवर कांग्रेस के दिवंगत खेतसिंह राठौड़ के परिवार से होने के नाते मंत्रिमंडल में शामिल करने के कयास थे। बिलाड़ा से हीराराम मेघवाल को गहलोत से नजदीकियों के कारण जोड़ कर मंत्री बनने की उम्मीद जताई जा रही थी। दूसरी ओर उन्होंने राज्यमंत्री अर्जुनलाल गर्ग को भी हराया।
पिछली सरकार में ये मंत्री बने
गत भाजपा सरकार के राज में जोधपुर के लोहावट विधानसभा क्षेत्र से गजेंद्र सिंह खींवसर केबिनेट में भैराराम संसदीय सचिव तो बिलाड़ा से अर्जुनलाल गर्ग राज्य मंत्री और उसके बाद भोपालगढ़ से कमसा मेघवाल राज्यमंत्री बनीं। इस बार जोधपुर की झोली शुरुआती दौर में खाली रही।
जोधपुर संभाग से 2 केबिनेट मंत्री तो एक राज्यमंत्री बना
गहलोत सरकार की टीम में बायतु से हरीश चौधरी और पोकरण से सालेह मोहम्मद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्री के लिए सांचौर से सुखराम विश्नोई को शामिल किया गया है।
संभाग में यह रहा था कांग्रेस का हाल
बाड़मेर में 7 में 6
जैसलमेर में 2 में से 2
जालोर में 5 में से 1
सिरोही में 3 में से कोई नही
पाली में 6 में से कोई नही
जोधपुर में 10 में से 7
जोधपुर संभाग 33 में से 16 सीट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V8M0G0
0 comments:
Post a Comment