बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा कांग्रेस धर्म के आधार पर कर रही है राजनीति, पीएम की सभा से बन रही जीत की स्थिति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : अविनाश केवलिया/जोधपुर. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हिंदू मुस्लिम के मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। कांग्रेस के लोग धर्म के आधार पर राजनीति करते हैं। वे जोधपुर के न्यू पॉवर हाउस स्थित अटल सेवा केंद्र में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने टोंक में युनुस खान को चुनाव लड़ाने के सवाल पर इसे रणनीति का हिस्सा बताया। कहा कि जोधपुर में प्रधानमंत्री की सभा के बाद शत प्रतिशत सीट जीतने की स्थिति बन गई है। उत्तरप्रदेश में शहरों के नाम बदलने के सवाल पर कहा कि मुगल आक्रमणकारियों ने जो गलती की थी उसे लोगों की भावनाओं के अनुरूप वापस नाम रखे जा रहे हैं। बुलंदशहर में हुई घटना पर कहा कि यह दुखद है और जांच होने के बाद कई लोगों के नाम सामने आएंगे। पत्रकारों ने पूछा कि पीएम मोदी क्या डर की वजह से जोधपुर आए हैं। इसपर उन्होंने कहा कि वे जोधपुर से प्यार करते हैं इसलिए यहां आए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Piix8e
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment