जोधपुर।
पोलो ग्राउण्ड पर 19वें जोधपुर पोलो सीजन के अंतिम दिन सोमवार को प्रदेश के खेलमंत्री अशोक चांदना के एक गोल से कैवलरी चांदना पोलो टीम ने महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (10 गोल) जीता। फ ाइनल मैच कैवलरी चांदना पोलो व सेन्ट्रल एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमे कैवलरी चांदना पोलो टीम ने साढ़े तीन के मुकाबले सात गोल करते हुए साढ़े तीन गोल के अन्तर से मैच जीता। कैवलरी चांदना पोलो टीम की ओर से खेलते हुए टीम के विदेशी मूल के छह हैण्डीकेप के खिलाड़ी मोनोलो फ र्नांडीज लोरेंट ने पहले व दूसरे चक्कर में दो-दो गोल सहित कुल 4 गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम के अशोक चांदना व पांच हैण्डीकेप के खिलाड़ी कर्नल रवि राठौड़ ने तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ सेन्ट्रल एकेडमी तीन चक्कर तक टीम का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। चौथे चक्कर में टीम के पांच हैण्डीकेप के खिलाड़ी अभिमन्यु पाठक ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व दो हैण्डीकेप के कुलदीपसिंह ने चौथे चक्कर में एक गोल किया।
--
विजेता टीम व खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया
मैच के बाद पूर्व सांसद गजसिंह ने विजेता, उप विजेता टीमों व खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। कैवलरी चांदना पोलो टीम के खिलाड़ी कैप्टन मृत्युंजयसिंह चौहान, अशोक चांदना, कर्नल रवि राठौड़ व मनोलो फ र्नांडीज लोरेंट को कप व ट्रॉफ ी प्रदान की। उपविजेता सेन्ट्रल एकेडमी टीम की ओर से विक्रमादित्यसिंह बरकाना, कुलदीपसिंह, भवानीसिंह कालवी व अभिमन्यु पाठक को ट्रॉफ ी प्रदान की। इसके अलावा हेमेन्द्रसिंह को बेस्ट कमिंगअप यंग प्लेयर ऑफ द सीजन, योगेश्वरसिंह को बेस्ट सपोर्टिंग प्लेयर, अभिमन्यु पाठक को बेस्ट मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर, लोकेन्द्रसिंह को राज भंवरसा पोलो ट्रॉफ ी फ ोर द मोस्ट प्रोमिसिंग यंग प्लेयर व कर्नल रवि राठौड़ को बेस्ट आर्मी पोलो प्लेयर पुरस्कार प्रदान किया। मोनोलो फ र्नांडीज लोरेंट की मेयर 'बम्बा' को बेस्ट पौनी अवार्ड प्रदान किया। -
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RuPrHU
0 comments:
Post a Comment