जोधपुर। rajasthan election result 2018- राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। मतगणना 11 दिसंबर को होनी है। इसके बाद ही पता चलेगा कि प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी।
वैसे ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही गई है। एग्जिट पोल से कांग्रेस समर्थक बहुत उत्साहित है। ऐसे ही उत्साहित एक समर्थक ने सोमवार को जोधपुर में एक बड़ा होर्डिंग लगवाकर कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों के हजारों मतों से जीत की भविष्यवाणी कर शुभकामनाएं दे दी।
जब निर्वाचन आयोग को होर्डिंग की जानकारी मिली तो उसे तुरंत हटवा दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मामले की शिकायत मिलने के बाद आचार संहिता उल्लंघन के कारण इसे हटा दिया गया। होर्डिंग लगाने वाले और जिसके नाम से आवंटित है उसे नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
होर्डिंग लगाने वाले महेश सांखी का कहना है कि उन्हें आचार संहिता उल्लंघन के बारे में जानकारी नहीं थी। जब इसके बारे में उन्हें पता चला तो होर्डिंग को हटा दिया गया। रातानाडा क्षेत्र में लगाए इस होर्डिग में अशोक गहलोत सहित 3 उम्मीदवारों को परिणाम आने से पहले ही जीत की बधाई दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G97oaP
0 comments:
Post a Comment