आचार संहिता में अटके कामों पर निगम ने शुरू किया फिर फोकस, अब होंगे ये सब काम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम में बंद हुए विकास कार्यों की निविदाएं एक बार से शुरू होंगी। अब निगम में एक के बाद एक विकास कार्यों के टैंडर भी लगेंगे। विधानसभा चुनाव के चलते निगम में कई कामों पर विराम लगा हुआ था। नगर निगम अब मुख्यमंत्री बजट घोषणा के विकास कार्य, रोड स्वीपिंग मशीन, घर-घर कचरा संग्रहण व तीन नई जेट सीवरेज मशीनें खरीदने के काम को अंजाम देगा। मुख्यमंत्री घोषणा के बीस करोड़ के विकास कार्यों के दो पैकेज भी अब शुरू होंगे। शहर विधानसभा क्षेत्र के परकोटा क्षेत्र में 32,33,34 व 35 और सूरसागर जोन में 12,13,14,15,16,17 व 65 में लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से सडक़ विकास के काम शुरू होंगे। जबकि इन क्षेत्रों में पूर्व में टैंडर लग चुके हंै, जिन पर पुन: रि-टैंडर होगा। जबकि सरदारपुरा जोन व सिटी आउटर में दो पैकेज के काम पहले शुरू हो गए थे।

अब जल्द मिलेगी रोड स्वीपिंग मशीन
महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि रोड स्वीपिंग मशीन की फाइनल बीड शुक्रवार को खुल जाएगी। महापौर ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर दो दिन पूर्व ही तकनीकी अधिकारियों की बैठक ली गई है। जो टैंडर पूर्व में खुलने थे, उन पर भी कार्य होगा। उधर रोड स्वीपिंग मशीन पर सालाना 4 करोड़ रुपए 20 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल निगम ने इसको लेकर ढाई-तीन माह पूर्व ही टेक्निकल बीड खोल दी थी। जिसमें दो फर्में आई थीं।

तीन नई मशीनें भीतरी शहर के लिए आएंगी
महापौर ओझा ने बताया कि भीतरी शहर में सीवरेज की समस्या को दुरुस्त करवाने के लिए तीन नई सीवरेज जेट मशीनें खरीदी जाएंगी। इनकी लागत 1 करोड़ 60 लाख रुपए है। जिनकी क्षमता 10 टन है। इनमें से एक मशीन तो एक माह के भीतर आ जाएगी। अन्य दो मशीनें दो-ढाई माह के भीतर आएगी। डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए निगम अब री-टैंडर लगाएगा। इनमें से 9 वार्ड के टैंडर हो चुके हैं, शेष 56 वार्डों के लिए निगम फिर टैंडर लगाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GAwy2l
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment