जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग की साझेदारी में जोधपुर शहर में दूसरी बार स्कूली खेलों का महाकुंभ पाई ओलंपिक होने जा रहा है। गौशाला खेल मैदान में 9 जनवरी से आयोजित होने वाले 4 दिवसीय आयोजन में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। जिसमें स्कूली खिलाड़ी दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बास्केटबॉल सहित अनेक खेलों में अपना जोश दिखाएंगे। खेलों के इस चार दिवसीय महाकुंभ में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी स्पोट्र्स एक्टिविटीज में अपने प्रतिभा से शहरवासियों से रू-ब-रू करवाएंगे। इसके साथ ही जीतने वाले खिलाडिय़ों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आयोजन का मुख्य सहयोगी हिन्दुस्तान जिंक होगा।
ये खेल होंगे शामिल
पाई स्कूल प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800 मीटर, लॉंग जम्प, हाई जम्प, गोला फेंक, तश्तरी फेंक व भाला फेंक), वालीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकशी जैसे गेम आयोजित होंगे।
दो आयु वर्ग के विद्यार्थी लेंगे भाग
पाई स्कूल ओलंपिक में दो आयु वर्ग बनाए गए है। जिसमें 14 वर्ष तक (कक्षा 6 से 8 तक) तथा 19 वर्ष तक (कक्षा 9 से लेकर 12 तक) के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। पाई स्कूल ओलंपिक में विद्यार्थी व स्कूल के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है। पाई ओलंपिक में केवल स्कूली विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- चार दिवसीय पाई ओलंपिक में किसी विद्यार्थी को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की व्यक्तिगत एंट्री नहीं दी जाएगी।
- प्रतियोगिता में विद्यार्थी को उसकी स्कूल के द्वारा ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
इनमें मिलेगी ट्रॉफीज
- सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए।
- सबसे ज्यादा मैच जीतने के लिए।
- सुपर स्कूल ट्रॉफी, पाई स्कूल ओलंपिक के ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर।
यहां कर सकते हैं संपर्क
अधिक जानकारी के लिए हितेश -9328008330 व मनोहरसिंह - 9413864331 पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TbjAt2
0 comments:
Post a Comment