जोधपुर. जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों से एकत्र ईवीएम को राजकीय पॉलोटेक्निकल कॉलेज में 80 बीएसएफ के हथियारबंद जवानों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया हैं। जहां बीएसएफ के जवानों ने दो स्तरीय सुरक्षा घेरा बना रखा है। कॉलेज के मुख्य द्वार पर दो हथियारबंद जवान और परिसर में कमरों के बाहर तीन जवान अलग-अलग पारी में 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। वहीं कॉलेज के बाहर पुलिस दिन व रात के समय गश्त लगा रही है। जिले के 99 प्रत्याशियों को नतीजा इन ईवीएम में कैद हैं। जो 11 दिसम्बर को मतगणना के बाद आएगा।
जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 7 दिसम्बर को मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को राजकीय पॉलोटेक्निकल महिला महाविद्यालय में रखवाया गया था। ईवीएम मशीनों को कमरों में रखने के बाद कमरों को बाहर से सील कर दिया गया। कमरे के बाहर तीन हथियारबंद जवान 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। परिसर के मुख्य द्वार पर दो से तीन जवान पहरा दे रहे हैं। परिसर में प्रवेश के लिए निर्वाचन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और वाहन चालकों के पास बनाए गए हैं। मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड अंदर आने वाले हर शख्स की एंट्री के साथ पास दिखाने पर ही प्रवेश दे रहे हैं। परिसर के बाहर पुलिस दिन व रात के समय गश्त लग रही हैं। लेकिन परिसर के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ बीएसएफ के पास है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ba43lQ
0 comments:
Post a Comment