जोधपुर के 99 नेताओं में से 75 की जमानत जब्त, प्रमुख प्रत्याशियों के अलावा कोई भी नहीं बचा पाया जमानत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चुनावी रण में ताल ठोकने वाले कई नेता ऐसे हैं जो कि अपनी जमानत भी बचा पाए। इस बार जिले की 10 विधानसभा सीट पर कुल 99 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से कांग्रेस-भाजपा के 20 प्रत्याशी व 4 अन्य प्रत्याशी ही ऐसे थे जो कि अपनी जमानत बचा पाए। इसके अलावा 75 नेता जिनको चुनाव लडऩे का शौक था उनकी जमानत राशि भी जब्त हो गई।

जमानत जब्त होने का यह है नियम

जिस विधानसभा क्षेत्र में जितने वोट पड़ते हैं उसके 1/6 यानि 16.66 प्रतिशत वोट से कम किसी प्रत्याशी को मिलते हैं तो उसकी जमानत राशि जब्त हो जाती है।


इनकी हुई जमानत जब्त

- फलोदी में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय कुम्भसिंह ही जमानत बचा पाए। इसके अलावा 5 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।
- बिलाड़ा में भाजपा-कंाग्रेस प्रत्याशियों के अलावा रालोपा के विजेन्द्र झाला की जमानत बची। 2 की जमानत जब्त हुई।
- भोपालगढ़ में रालोपा प्रत्याशी जीते। भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी ने जमानत बचाई। 4 की जमानत जब्त हुई।
- सरदारपुरा में कुल 17 में से 15 की जमानत जब्त हुई। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों की जमानत बची।
- शेरगढ़ में 9 में से 7 की जमानत जब्त। इसमें रालोपा प्रत्याशी भी शामिल। सिर्फ कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी की बची।
- सूरसागर में 15 में से 13 की जमानत जब्त हुई। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी की ही बची।
- ओसियां में कांग्रेस-भाजपा के अलावा निर्दलीय महेन्द्रसिंह की जमानत बची। 2 की जब्त हुई।
- लूणी में 9 में से 7 की जमानत जब्त। रालोपा व बसपा प्रत्याशी जो कि चतुष्कोणीय मुकाबला दे रहे थे उनकी भी जब्त हुई।
- लोहावट में 8 में से 6 की जमानत जब्त हुई। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी की बची।
- जोधपुर शहर में 16 में से 14 की जमानत जब्त। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी की बची।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GeBiue
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment