कांग्रेस 8-9 दूल्हों की बारात है, फेरे किसके होंगे पता नहीं: हनुमान बेनीवाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। Rajasthan Election 2018- हनुमान बेनीवाल ने लूणी विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। बेनीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस बिना कप्तान की पार्टी है।

 

अशोक गहलोत कहते हैं मुख्यमंत्री वे ही बनेंगे। लेकिन पायल भी तैयार हैं। सीपी जोशी कहते हैं मैं छोडूंगा नहीं। इनके अलावा भी 3 से 4 लोग और हैं। कांग्रेस 8-9 दूल्हों की बारात है। फेरे किसके होंगे पता नहीं। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा का तो दूल्हा ही नहीं है, वह तो लुटेरी दुल्हन है।

 

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों को भगा दो। बोतल के पानी से कांग्रेस और भाजपा की गंदगी को साफ कर बंगाल की खाड़ी में डाल दो, फिर गंदगी राजस्थान में नजर नहीं आएगी। 70 सालों में दोनों ही दलों की सरकार रही, लेकिन दुर्भाग्य है कि राजस्थान के लोगों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया नहीं हो पाया।

 

अगर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सता में आती है तो हर घर को फिल्टर पानी व हर खेत सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाएंगे। बेनीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह मेरी हुंकार का नतीजा है कि 70 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा-कांग्रेस ने बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया है। राजस्थान के हालात बद से बदतर हो गए, 20 सालों में गहलोत ने वसुंधरा राजे के भष्टाचार की जांच नहीं करवाई तो वसुंधरा ने गहलोत के बेटे की जांच नहीं करवाईं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G5D4xB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment