जोधपुर।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के तत्वावधान में जोधपुर एयरपोर्ट रोड स्थित पोलो ग्राउण्ड में चार से सात जनवरी तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो में देश-विदेश से आने वाले करीब 50 हजार अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
आयोजन के मुख्य समन्वयक संदीप काबरा ने सोमवार को एक बैठक के बाद बताया कि कहा कि समयानुशासन व 11 व्यंजन के नियम को ध्यान में रखते हुए ‘इतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ के संदेश के साथ महाकुंभ में भोजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
इसके लिए एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। इनमें महिलाओं को भी शामिल किया गया है। ये टीमें दो पारी में तैनात की जाएंगी।
सोहनलाल भूतड़ा ने बताया कि महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों सहित 22 देशों में बसे 40 से50 हजार लोगों के शिरकत करने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए ढाई से तीन लाख वर्गफ ीट एरिया में भोजनशाला का निर्माण किया जाएगा।
करीब 1500 वर्गफ ीट एरिया में राजस्थानी व्यंजनों के लिए अलग से डोम बनेगा जहां केवल राजस्थानी व्यंजनों का जायका मिलेगा।
पेड फूड कोर्ट में देश-विदेश के व्यंजन
भंवरलाल भूतड़ा ने कहा कि महाकुंभ में पेड फूड कोर्ट भी होगा जिसमें राजस्थानी के साथ ही साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, थाई, मेक्सिककन, गुजराती, बंगाली सहित देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रसिद्ध व्यंजनों उपलब्ध रहेंगे।
जोधपुर का प्रसिद्ध मिर्ची बड़ा और मावा कचैरी को विशेष तौर पर परोसने के साथ ही राजस्थानी गट्टा, कैर.सांगरी, अथाना मिर्च, बाजारी सोगरा, मिस्सी रोटी सहित परम्पगत राजस्थानी व्यंजनों की बहार रहेगी।
सीसीटीवी कैमरों की निगरारी
महेश फ ोफ लिया ने बताया कि भोजन व्यवस्था समिति के प्रसादी में केवल आमंत्रित बन्धु ही ले भाग सकेंगे। भाग लेने वाले सभी लोगों को पहचान पत्र से प्रवेश दिया जाएगा। पूरा पंडाल 100 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। भोजन स्टॉल पर 70 से अधिक काउंटर लगाए जाएंगे। हर काउंटर पर विशेष व्यवस्था की जाएगी।
आधुनिक मशीनों का उपयोग
जगदीश राठी ने कहा कि सत्यनारायण धूत ने बताया कि 100 से अधिक कारीगर एवं 500 से अधिक सहयोगियों के साथ पाक शाला, भोजन व्यवस्था व पेड फूड कोर्ट में कार्य होगा। भोजन के लिये रोटी बनाने से लेकर सब्जी काटने के साथ ही बर्तन साफ करने के लिये भी आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। बैठक को हंसराज धूत, ओमप्रकाश सोनी, जेएम बूब, पुरुषोत्तम मूंदड़ा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित कर व्यवस्थाओं पर सुझाव दिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AbvCLR
0 comments:
Post a Comment