वोट देकर दिल्ली रवाना हुए अशोक गहलोत, समर्थकों को उम्मीद 25 हजार मतों से विजयी होगें पूर्व मुख्यमंत्री

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर जिले में करीब 70 फीसदी मतदान होने के साथ ही यह चर्चाएं जोरों पर हैं कि अब सरकार कौनसी पार्टी बनाएगी। हालांकि तस्वीर 11 दिसंबर को साफ होगी। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक उम्मीद जता रहे हैं कि वे करीब 25 हजार मतों से जीत हासिल करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सुबह अपना वोट डालने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में रणनीति तैयार करने के लिए गहलोत दिल्ली गए हैं। गौरतलब है कि सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और पुत्र सहित परिवार वालों के साथ वोट देने पहुंचे थे। निवास स्थान से यहां आने के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उनके साथ बूथ केंद्र तक पहुंचे थे। यहां आने के दौरान गहलोत ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया था और अपना वोट दिया था।

पुत्र वैभव ने कहा भाजपा की विदाई तय
बूथ के बाहर उनके पुत्र वैभव गहलोत ने कहा कि कांग्रेस निश्चित तौर पर सरकार बनाएगी। भाजपा की विदाई तय है। लोगों में कांग्रेस के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल ही रहा है। वहीं गहलोत ने कहा कि भारी बहुमत से कांग्रेस विजयी रहेगी। यहां सभी बड़े नेता आ चुके हैं लेकिन जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को बंद कर के आमजन को तकलीफ पहुंचाई है। मुख्यमंत्री आज तक कभी भी सर्किट हाउस तक नहीं रुकीं तो आमजन से कैसे मिलतीं। वे आजतक पांच सितारा होटलों में ही रुकती रहीं हैं। सिर्फ राहुल गांधी पर आरोप लगाते रहते हैं लेकिन खुद ने कुछ किया होता तो वे ही गिनाते रहते।

15 मिनट देरी से शुरू हुई थी वोटिंग
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोलिंग बूथ सेंटर पर सामने आई एक दिक्कत ने सभी को परेशानी में डाल दिया था। हालांकि 15 मिनट की मशक्कत के बाद स्थितियां सामान्य हो गई थीं लेकिन इससे मतदाताओं का उत्साह एकबारगी ठंडा पड़ता दिखने लगा था। हुआ यूं था कि जिस पोलिंग बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत वोट डालने वाले थे। वहां ईवीएम मशीन में कनेक्टीविटी नहीं होने के कारण मतदान प्रक्रिया में करीब 15 मिनट लग गए। ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी इस दिक्कत को दूर करने में जुट गए थे और बाद में वह फिर से शुरू हो गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AVBTLo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment