जब काला हिरण शिकार में फंस गए बॉलीवुड के दबंग ‘सलमान‘, जानें क्या हुआ था सितंबर 1998 में...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। सलमान खान काला हिरण मामला (Blackbuck Poaching Case) 2 अक्टूबर 1998 का है। जिसने बॉलीवुड के दबंग Salman Khan के जीवन में भूचाल ला दिया था। राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं‘ की शूटिंग के दौरान जोधपुर में सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का मामला दर्ज किया गया था। कांकाणी गांव में हुए काला हिरण शिकार मामले में सलमान समेत कई कलाकारों पर केस चला। इस मामले में सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, नीलिमा कोठारी पर भी आरोप लगा था। 1998 में 1-2 अक्टूबर की दरमियानी रात, सलमान खान पर दो काले हिरणों के शिकार के आरोप लगे। हरिण शिकार से जुड़े पांच मामले सलमान पर थे, चार मामलों में वो सीजेएम कोर्ट से बरी है पर कांकाणी शिकार के ही मामले में 5 अप्रेल को पांच साल की सजा सुनाई गई है। मौजूदा स्थिति ये है कि सत्र न्यायालय में अपील हुई है।

 

 

- 1 अक्टूबर 1998 की रात सलमान पर कांकाणी में 2 काले हिरण के शिकार का आरोप लगा।
- कोर्ट में गवाहों ने बताया- जोधपुर से सटे कांकाणी गांव की सीमा पर सलमान ने दो काले हिरणों का शिकार किया। उन्होंने कहा कि सैफ अली, नीलम, सोनाली व तब्बू भी उसके साथ वाहन में सवार थे। इन लोगों ने सलमान को शिकार के लिए उकसाया था। गोली की आवाज सुन ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों के आने पर सलमान खान वहां से गाड़ी लेकर चले गए और दोनों हिरण वहीं पड़े थे।
- ग्रामीणों ने 2 काले हिरण बरामद किए। दोनों हिरणों की गोली लगने के कारण मौत हो चुकी थी।
- 05 अप्रैल 2018 को सलमान खान शिकार मामले में दोषी करार दिए गए और उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई।
- काला हिरण एक लुप्तप्राय प्रजाति है और भारतीय वन्यजीव अधिनियम के अनुसूची 1 के तहत सुरक्षित किया गया है।
- सलमान खान वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 और अन्य कलाकार वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत आरोपी पाए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FXtsF2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment