बेलवा (जोधपुर) . शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सात दिसंबर को मतदान करने के लिए करीब 250 लोगों के विदेशों से यहां आने की उम्मीद है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी इनसे संपर्क में है और उनके आग्रह पर सभी ने मतदान करने के लिए आने पर सहमति दे दी है। इनमें से करीब 150 लोग तो पहुंच भी चुके है।
जानकारी के अनुसार दुबई से 120, ब्रिटेन से 30, जापान से 25, कतर से 20, ऑस्ट्रेलिया से10, मलेशिया से 15, अमरीका से 4 और युगांडा से 9 प्रवासी राजस्थानियों के आने की योजना है। जिन देशों में प्रवासी रहते है वहां प्रचार सामग्री भी भिजवाई गई है।
विदेशों में नौकरी कर रहे प्रवासी 7 दिसंबर को राजस्थान में होने वाले चुनावों में मतदान करने के लिए हवाई मार्ग से जोधपुर आ रहे है। जापान में हॉर्स राइडिंग कर रहे पप्पूसिंह राठौड़ केतू ने बताया कि चुनाव को लेकर युवाओं में जोश है। उनके अनुसार यहां से जोधपुर आने जाने का खर्च करीब 70-80 हजार रुपए होता है। वहीं अन्य खर्चे के साथ करीब एक लाख रुपए तक का खर्चा आता है। उनके एक मत पर एक लाख रुपए खर्चा करना पड़ता है।
विदेशों में भी चुनावी चर्चा
राजस्थान में 7 दिसंबर को लोकतंत्र के पर्व की विदशों तक धूम मची हुई है। विदेशों में हॉर्स राइडिंग व निजी क्षेत्रों मेंं नौकरी कर रहे मारवाडिय़ों ने सात समंदर पार चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। वहीं प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता के रूप में युवा विदेशों में साथियों से अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान कर रहे है। साप्ताहिक अवकाश व फुरसत के अन्य पलों में यहां भी मारवाड़ी चुनावी चर्चा करते नजर आते है। वहीं यहां से गई प्रचार सामग्री भी इन चर्चाओं के दौरान नजर आती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uh7eAU
0 comments:
Post a Comment