एलडीसी हत्या मामला : जीजा-साली के अवैध संबंधों ने किया रिश्तों का खून, 12 माह की बेटी से छिन गई ममता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अवैध संबंध के चलते ग्राम सहायक ने पांच छात्रों और शिक्षक के साथ मिल सरकारी विद्यालय में कनिष्ठ लिपिक साढ़ू की गला रेत हत्या कर दी। चार दिन की लुका-छिपी के बाद लोहावट थाना पुलिस ने ग्राम सहायक व उसकी sister in law को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। नाबालिग पांच छात्रों को भी बाल सुधार गृह भेज दिया गया। रिश्तों को कलंकित करने वाली जीजा-साली की करतूत से बारह माह की पुत्री की ममता छीन गई। वह माता-पिता से दूर हो गई। अब लालन व पालन दूसरों पर आश्रित हो गया। फिलहाल वह पिता के घरवालों के पास है।


सरिया व चाकू बरामदगी के लिए साढ़ू रिमाण्ड पर

लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार देचू थानान्तर्गत फतेहगढ़ निवासी भगवानसिंह पुत्र खेत सिंह और पीलवा निवासी मृतक सहदेवसिंह की पत्नी जया कंवर को अदालत में पेश किया गया, जहां से भगवानसिंह को चार दिन के रिमाण्ड पर और उसकी sister in law को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी भगवानसिंह से वारदात में प्रयुक्त सरिया व चाकू बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


उम्मीद : अनुकम्पा नौकरी मिल जाएगी और मिलते रहेंगे

पुलिस का कहना है कि ग्राम पंचायत फतेहगढ़ में ग्राम सहायक व निजी विद्यालय में शिक्षक भगवानसिंह व sister in law में तीन साल से अवैध संबंध थे। जया की शादी के बाद दोनों को मिलना-जुलना कम हो गया था। इसलिए भगवान ने अपने साढ़ू की हत्या की थी। साजिश में जया, विद्यालय के पांच नाबालिग छात्र व एक शिक्षक भी शामिल था। आरोपी भगवान सिंह को साजिश पर इतना विश्वास था कि हत्या का राज कभी उजागर नहीं हो पाएगा। हत्या के बाद विधवा जया की अनुकम्पा पर सरकारी नौकरी लग जाएगी। वह पीहर में रहने लगेगी और दोनों आसानी से मिलते रहेंगे, लेकिन पुलिस को सुराग मिल गए और न सिर्फ साढ़ू बल्कि sister in law व पांचों छात्र भी पकड़ में आ गए।


हत्या से पहले बच्चों को गुलाब जामुन व खाना खिलाया

जीजा व sister in law के बीच अवैध संबंधों के बारे में निजी विद्यालय के शिक्षक चौरडिय़ा निवासी जयराम मेघवाल को जानकारी थी। हत्या की साजिश के बारे में उसे पता था। जबकि नाबालिग छात्र अनभिज्ञ थे। उन्हें सिर्फ इतना पता था कि पार्टी करने के लिए किसी से रुपए वसूलने जा रहे हैं, लेकिन एलडीसी सहदेव सिंह के घायल होने के बाद गला रेतने में सभी शामिल हो गए थे। हत्या करने से पहले आरोपी भगवान सिंह ने सभी को देचू के पास होटल में न सिर्फ खाना बल्कि गुलाब जामुन भी खिलाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A3EjrH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment