इन whatsapp नंबरों पर कर सकेंगे चुनाव संबंधी शिकायतें, आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता की पालना व उल्लंघन करने और शांति के साथ मतदान करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट व जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग whatsapp नम्बर की व्यवस्था शुरू की है। इसमें चुनाव संबंधी शिकायतों के साथ आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले वीडियो भेजने पर पुलिस की तरफ से त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत के अनुसार आचार संहिता की पालना कराने के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर व्हाट्सएप व्यवस्था शुरू की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक (एससीआरबी) के निर्देश पर शुरू इस whatsapp के नम्बर 9530441522 हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह भाटी नोडल अधिकारी होंगे, जबकि साइबर सैल के प्रभारी अमानाराम इस व्हॉट्सएप का संचालन करेंगे। इस सुविधा के मार्फत कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन करने व आपसी वैमनस्यता फैलाने वाले आपत्तिजनक संदेश भेजने वालों के बारे में शिकायत की जा सकेगी। शिकायतें व वीडियो अथवा फोटो मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


कमिश्नरेट क्षेत्र की शिकायत के लिए अलग नम्बर

उधर, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) गगनदीप सिंगला के अनुसार आचार संहिता की पालना के लिए कमिश्नरेट क्षेत्र में whatsapp नम्बर शुरू किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत 8764519416 पर whatsapp या एसएमएस कर सकेगा। अभय कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सहायक पुलिस आयुक्त कुशालराम चौरडिय़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PGyD0s
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment