जोधपुर. मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सअव के दुनिया में आमद का उत्सव जश्ने ईद मीलादुन्नबी (यौमे पैदाइश) बुधवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। ईद मीलादुन्नबी जलसा समिति की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी समारोह को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ए मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रिजवी, मौलाना फैयाज अहमद रिजवी सहित विभिन्न मुस्लिम धर्म गुरुओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उम्मेद राजकीय स्टेडियम से समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष कर रहे हैं। समिति के नदीम बक्स ने बताया कि मोहब्बत और आपसी भाईचारा का संदेश लेकर जुलूस उम्मेद राजकीय स्टेडियम से रवाना होकर बम्बा मौहल्ला, हाथीराम का ओडा, घण्टाघर, घासमण्डी , पुराना नगर निगम सोजती गेट, एमजीएच होते हुए जालोरीगेट बड़ी ईदगाह जाकर सभा में तब्दील हो रहा है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला सचिव अय्युब खान ने बताया कि अध्यक्ष सलीम खान के संयोजन में विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान किया जाएगा। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर एवं अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान समारोह बुधवार सुबह नौ बजे से जालोरी गेट ईदगाह रोड स्थित स्कूल परिसर में किया जा रहा है।
जालोरीगेट ईदगाह में तकरीर
जश्ने ईद मीलादुन्नबी का मुख्य समारोह बुधवार को सुबह 8 बजे से जालोरीगेट स्थित ईदगाह मैदान में मनाया जा रहा है। सीरत कमेटी के महासचिव बशीर अहमद चिश्ती ने बताया कि मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी के सरपरस्ती में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के मुफ्ती अबरार अहमद तथा मुख्य वक्ता मौलाना मोहम्मद हासमी नैनीताल वाले हैं। समारोह की अध्यक्षता मौलाना सैय्यद फिदा रसूल बरकाती ने की। कमेटी सचिव मोहम्मद अय्युब ने बताया कि समारोह में देश के इस्लामी विद्वान नबी-ए-करीम सअव की नूरानी जिंदगी पर तकरीर कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R03Kke
0 comments:
Post a Comment