video : शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहे जोधपुर पर कांग्रेस ने जताया शिक्षाविद् पर भरोसा, प्रो अय्यूब खान को मिला टिकट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

video : manoj sen/जोधपुर. सूरसागर क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से टिकट जारी किए जाने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। इन चर्चाओं को आखिर शनिवार को विराम लग ही गया। सूरसागर क्षेत्र से भाजपा की ओर से प्रत्याशी सूर्यकांता व्यास के नामांकन दाखिल करने के लिए बाद थोड़ी ही देर में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर अंचभित कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे जोधपुर शहर पर कांग्रेस ने शिक्षाविद् प्रो. अय्यूब खान पर भरोसा जताया है। प्रो खान को टिकट मिलने की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने का तांता लगने लग गया और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजियां कर खुशी का इजहार किया। टिकट मिलने पर प्रो खान खुशी के आंसू नहीं रोक सके। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जिलाध्यक्ष सईद अंसारी का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित हो रही खानों की लीज नियमों पर कार्य करते हुए नियमों में सुधार करने की बात बताई।


उल्लेखनीय है कि जेएनवीयू में गणित विभाग में वे प्रोफेसर हैं। इसके साथ ही वे बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान में 3 साल तक नॉमिनेटेड सदस्य रहे हैं। राजनीति से उनका जुड़ाव इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी में 1994 से लगातार है। सबसे पहले वह 1985 में एनएसयूआई से जुड़े थे। उसके बाद वह राजीव गांधी स्टडी सर्किल के सदस्य रहे और ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य भी हैं। प्रो खान को 25 साल से अध्यापन का अनुभव है। वे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ स्पोट्र्स के एग्जीक्यूटिव मेंबर रहने के साथ ही बोर्ड ऑफ स्पोट्र्स जेएनवीयू के फुटबॉल के चेयरमैन भी रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QL6ceA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment