Rajasthan Election 2018- देश का हर चौराहा कर रहा नरेंद्र मोदी का इंतजार: अशोक गहलोत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फलोदी से गुरुवार को कांग्रेस के प्रचार अभियान का आगाज किया।

गहलोत सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से फलोदी हवाई पट्टी पंहुचे। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहलोत का स्वागत किया तथा गहलोत ने हाथ मिलाकर मारवाड़ की अपणायत जताई।

गहलोत ने मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी महेश व्यास के समर्थन में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को सम्बोधित किया।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को मौका दिया है तथा फलोदी सहित कई सीटों पर युवाओं को मैदान में उतारा है।

उन्होंने कहा कि देश के पीएम मोदी ने कहा था कि 70 साल कांग्रेस को दिए है, मुझे 50 दिन दे दो। अगर देश के हालात नहीं बदले तो मुझे चौराहे पर लटका देना।

गहलोत ने कहा कि आज देश का हर चौराहा पीएम मोदी का इंतजार कर रहा है। गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश गंभीर हालात से गुजर रहा है और भाजपा बातें सिर्फ जुमला ही निकली। कुछ भी नहीं हुआ।

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे पांच साल तक अहंकार में नहीं रहती तो आज ये भाजपा के हाल नहीं होते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया का दुरूपयोग किया तथा निम्न स्तर की बातें लिखते हैं। आज तो सीबीआई के ऑफिस में भी छापे पडऩे लगे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों को भारी परेशानी हुई और कालाधन भी नहीं आया। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और महिलाएं असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार की परियोजनाएं बंद कर दी, लेकिन मैं जीतने के बाद भी भाजपा की योजनाएं बंद नहीं करुंगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OV4zJq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment