फलोदी/ जोधपुर। राज्य विधानसभा के दिसम्बर माह में समस्त दो सौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं कर पाए हैं, लेकिन फलोदी के सट्टा बाजार ने तो प्रदेश की किस विधानसभा सीट से कौनसी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा और प्रदेश में इस बार किसी पार्टी की सरकार बनेगी? इन सभी समीकरणों का पूर्वानुमान करीब डेढ़ माह पहले ही व्यक्त कर दिया है।
सट्टा बाजार के पूर्वानुमान में प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन होने और स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। सट्टा बाजार का आंकलन है कि इस बार कांग्रेस 137-140 सीटें जीतकर पुन: सत्ता पर काबिज होगी, जबकि भाजपा मात्र 53-55 सीटों से पर ही सीमिट जाएगी। फलोदी का सट्टा बाजार देश के नामचीन सट्टा बाजारों की फेहरिस्त में शामिल है। यहां के सटोरियों का पूर्वानुमान काफी सटीक जाता है।
देश-विदेश में होने वाले हर एक घटनाक्रम को लेकर सटोरिए अपना पूर्वानुमान व्यक्त करते रहते हैं। इसके लिए वे विभिन्न स्त्रोतों से सटीक जानकारी जुटाते हैं। इस बार हो रहे राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में काफी गहमा-गहमी चल रही है। प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, किसे पार्टी का टिकट मिलेगा। इन पूर्वानुमानों को लेकर लोग अपने दांव लगा रहे हैं। पार्टियों के प्रत्याशी के नाम घोषित होने के बाद सट्टा बाजार में नए समीकरण उभरकर सामने आएंगे। अगर फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन पर पूर्व में हुए चुनावों पर नजर डालें, तो सट्टा बाजार का आंकलन काफी सटीक बैठा है। 2013 में राजस्थान के विधानसभा चुनावों में फलोदी सट्टा बाजार ने 120-122 सीटें बीजेपी का मिलने का पूर्वानुमान लगाया था और चुनाव परिणामों में बीजेपी को 163 सीटें मिली थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनावों में भी 272-274 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनने का आंकलन सटीक रहा। फिर 2017 में हुए तीन निर्वाचन क्षेत्रों लोकसभा अजमेर, अलवर व विधानसभा माण्डलगढ़ के उपचुनाव में फलोदी सट्टा बाजार ने इन तीनों सीटों को कांग्रेस के खाते जाना तय बताया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JyAM8a
0 comments:
Post a Comment