पुल के पास मृत मिला पुलिस कांस्टेबल, इस हादसे की जताई जा रही आशंका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बोरानाडा थानान्तर्गत डाली बाई चौराहे रोड पर गंगाणा पुल की दीवार से टकराने के कारण गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल सवार एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। वह मित्र के घर से ड्यूटी पर पुलिस लाइन जा रहा था। थानाधिकारी मुकुट बिहारी के अनुसार बोरून्दा थानान्तर्गत पालड़ी सिद्धा गांव निवासी रणवीर पूनिया (25) पुत्र रामचन्द्र जाट का शव गुरुवार सुबह नौ बजे गंगाणा पुल के पास मिला। उसके सिर में चोट लगी थी और खून निकल रहा था। बाइक भी पास ही क्षतिग्रस्त हालत में थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और कार्रवाई के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पिता व अन्य परिजन के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द किया।

 

मृतक रणवीर जाट वर्ष 2015 बैच का कांस्टेबल था और पुलिस लाइन में पदस्थापित था। पुलिस का कहना है कि वह दीपावली की रात चौहाबो क्षेत्र में मित्र के यहां रूका था और गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन जा रहा था। गंगाणा पुल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से पुल की दीवार से जा टकराई और सिर में अंदरूनी चोट आई। मुंह से काफी खून बहने से उसकी मृत्यु हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FcskwR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment