इस मुहूर्त में खरीदारी करने से प्रसन्न होंगे कुबेर, यह है धनतेरस पूजन का समय

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अंधेरे पर उजाले की जीत व शांति-समृद्धि व आरोग्य के पंचपर्व की शुरुआत सोमवार को धन त्रयोदशी से हो जाएगी। पं. ओमदत्त शंकर के अनुसार धनतेरस को कुबेर पूजन, गादी स्थापना एवं सोना-चांदी व कीमती धातुओं सहित अन्य गृहउपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए सुबह 6.53 से 8.15 बजे तक अमृत चौघडिय़ा, सुबह 9.37 से सुबह 11 बजे तक शुभ, सुबह 11.59 से दोपहर 12.43 बजे तक अभिजीत मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा। दोपहर 1.48 से 3.06 बजे तक चर चौघडिय़ा तथा अपराह्न 3.06 से 5.44 तक लाभ व अमृत वेला तथा शाम 6.28 से 8.24 तक स्थिर वृषभ लग्न में पूजन व सभी तरह की खरीदारी करना उत्तम है।

भीतरी शहर में सुबह ग्यारह से रात ग्यारह बजे तक आवाजाही बंद रहेगी

धनतेरस के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में सोमवार को बदलाव रहेगा। भीतरी शहर में यातायात की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) गगनदीप सिंगला ने बताया कि शहर के भीतर प्रमुख व्यापारिक मार्गों पर सुबह 11 से रात 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ ही ऊंट गाड़ी, बैल गाड़ी आदि की आवाजाही भी बंद रहेगी। आडा बाजार, सर्राफा बाजार, सिटी पुलिस, माणक चौक, कंदोई बाजार, कद्दूस की होटल, घंटाघर, बाटा तिराहा, जवाहर खाना मोड़ से कद्दूस की होटल और बाटा तिराहा से गोरूंदा बावड़ी, मोती चौक, त्रिपोलिया बाजार होते हुए कन्दोई बाजार तक और आडा बाजार, दूध का चौहटा, भोली बाई मंदिर, जालप मोहल्ला से बालवाड़ी तक मुख्य व्यापारिक मार्ग पर केवल पैदल लोगों को ही अनुमति रहेगी। इन क्षेत्रों व बाजार में आने वालों को अपने वाहन पहले ही निर्धारित पार्र्किंग स्थल पर रखने होंगे।

यहां रहेगी पार्र्किंग सुविधा

नई सडक़ से घंटाघर पुलिस चौकी तक मुख्य सडक़ के दोनों तरफ मात्र दुपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। तीन पहिया व चार पहिया वाहन राजकीय उम्मेद स्टेडियम के सामने पार्क किए जाएंगे। वहीं, सरदारपुरा बी रोड, गोल बिल्डिंग चौराहे से चिल्ड्रन पार्क तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रतिबंध रहेगा। वाहनों को गांधी मैदान भूमिगत पार्र्किंगस्थल में ही खड़े करने होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yUgDFB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment