आमने-सामने हुए नामांकन भरने आए भाजपा प्रत्याशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के समर्थक, गर्माया माहौल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- गौतम उडेलिया
जोधपुर। विधानसभा चुनावों (Rajasthan Election 2018) को लेकर नामांकन भरने का दौर लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को बीते कुछ माह पूर्व हुए छात्रसंघ चुनावों के माहौल की याद ताजा करवा दी। हुआ यूं कि भाजपा की ओर से शहर विस क्षेत्र से प्रत्याशी अतुल भंसाली अपना नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह राणावत भी इसी क्षेत्र से नामांकन भरने के लिए पहुंचे। इस बीच इन दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। इससे माहौल खासा गर्मा गया। दोनों के समर्थक सडक़ के दोनों छोर पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद एक दल की ओर से दूसरे दल पर छींटाकशी होने से तनातनी खासी बढ़ गई। हालांकि राणावत अपने समर्थकों को शांत करते हुए काबू करते हुए दिखे। बात बढ़ती देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिर थोड़ी देर बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामला शांत करवाया।


इधर... कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में तोडफ़ोड़ और उत्पात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सवाईमाधोपुर। कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से खफा एक दावेदार के समर्थकों ने यहां बजरिया के सिविल लाइन स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर जमकर तोडफ़ोड़ की। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही उनको सवाईमाधोपुर से प्रत्याशी घोषित किए जाने का विरोध किया। कार्यालय पर लगे बैनर व होर्डिंग भी फाड़ दिए। कचरा पात्र फेंक दिए। चाय की थडिय़ों की टेबलें फेंकी। हालांकि हंगामा बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और उत्पाती युवकों पर लाठीचार्ज किया। उनको दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां भांजी। ट्रक यूनियन तक उनको दौड़ा। वहां से कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। वहीं दर्जनों बाइकें जब्त की। पुलिस उनको मानटाउन थाने ले गई। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवारी ने उस दावेदार को भी पाबंद किया, जिसके समर्थक थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S0NVKy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment