थाने से कुछ दूर आठ दुपहिया वाहन फूंके

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.

शहर के भीतर सिटी पुलिस स्टेशन से दो गली छोडक़र होली का चौक में मकान के बाहर खड़े आठ दुपहिया वाहन बुधवार रात ढाई बजे अज्ञात बदमाशों ने फूंक डाले। सदर कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार होली का चौक में रात करीब ढाई बजे मकान के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें व छह मोपेड में आग लग गई। आवाज सुनकर मकान वाले और पड़ोस वाले भी आए और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश दुपहिया वाहन खाक हो चुके थे। एक-दो दुपहिया वाहनों की सीटें ही जलीं। पास ही मकान की दीवारें काली हो गईं। गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर आई। नाइयों की गुफा क्षेत्र में रहने वाले राजूलाल सैन व जितेन्द्र दाधीच आदि ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अंदेशा : टोकने पर बदमाशों ने लगाई आग

लोगों का कहना है कि दीपावली की रात होली का चौक में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवक शराब पी रहे थे। मोहल्लवालों ने उन्हें टोका और वहां से भगा दिया था। अंदेशा है कि मध्यरात्रि वो युवक दुबारा वहां आए होंगे और फिर आग लगा दी होगी। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आग लगाने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zFP7v3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment