लोहावट (जोधपुर). थाना क्षेत्र के कोलू एवं छीला गांव में पिछले दिनों में हुई नकबजनी की वारदातों में चोर गिरोह का पर्दाफाश होने के साथ पुलिस ने चुराए गए आभूषणों को खरीदने वाले तीन जनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कोलू एवं छीला गांव में गत दिनों में हुई नकबजनी की बड़ी वारदातों में जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यन्त के निर्देशन में चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें गिरोह के ६ सदस्य अभी पुलिस रिमांड पर हैं।
उसमें गिरोह का मुख्य सरगना भोजाकोर निवासी अमराराम पुत्र जेठाराम मेघवाल एवं उसके अन्य दो साथी बींजाराम पुत्र गिरधारीराम मेघवाल, दीपाराम पुत्र हुकमाराम मेघवाल से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि कोलू एवं छीला गांवों में नकबजनी की वारदातों के बाद सोने-चांदी के आभूषणों को जोधपुर में ले जाकर बेचा गया।
इसके बाद लोहावट पुलिस ने आभूषण खरीदने वालों की तलाश शुरू की। बाद में लोहावट पुलिस दल ने भदवासियां स्कूल के पीछे ८० फीट रोड गणेशनगर राधाकृष्ण मंदिर के सामने जोधपुर निवासी अमरचन्द पुत्र किस्तुरचन्द सोनी, चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी दीपक सोनी पुत्र निर्मल सोनी, कृषि मंडी के पीछे मदेरणा कॉलोनी जोधपुर निवासी लोकेश सोनी पुत्र जगदीश सोनी को दस्तयाब कर लोहावट पुलिस थाना में पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने नकबजनों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों को खरीदना स्वीकार किया। इस पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।नकबजनी के मामले दो-तीन अन्य ओर लोगों की भी तलाश की जा रही है।
इस टीम की रही कार्रवाई
नकबजनों के गिरोह के पर्दाफाश करने तथा चोरी के आभूषणों को खरीदने वाले लोगों तक पहुंचने में लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उप निरीक्षक महेशकुमार मीणा, कांस्टेबल सुमेरसिंह, गोपालसिंह, भगवान सहाय, महीपाल की टीम की कार्रवाई रही।
अब तक कुल दस गिरफ्तार
लोहावट पुलिस द्वारा बड़ी चोरी की वारदात में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अब तक कुल दस लोगों को गिरफतार किया गया है। इसमें आभूषण खरीदने वाले तीन जनों के अतिरिक्त चोर गिरोह के सरगना भोजाकोर निवासी अमराराम पुत्र जेठाराम मेघवाल, बींजाराम पुत्र गिरधारीराम मेघवाल, जेठानिया निवासी परबतराम पुत्र भोमाराम भील एवं इनसे पहले जेठानिया निवासी दीपाराम पुत्र हुकमाराम मेघवाल, जालाराम पुत्र नराराम भील, बाबारामदेव नगर कुशलावा निवासी हनुमानराम पुत्र बाबूराम मेघवाल व डेडीसरा (फलोदी) निवासी दुर्गाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JwYcLd
0 comments:
Post a Comment