चुनाव के शपथ पत्रों में नेताओं की उम्र बढ़ी तो कुछ की घट गई, जानिए किस-किस ने दी गलत जानकारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजेश दीक्षित/जोधपुर. फिर से चुनाव लडऩे की जल्दबाजी में कई ‘माननीय’ अपनी उम्र तक भूल गए हैं। कोई नेताजी पिछले पांच व दस साल में बड़ा हो गया है तो किसी की उम्र कम हो गई है। जहां महिलाओं को अक्सर अपनी उम्र कम बताने की आदत रहती हैं, वहीं जिले की एकमात्र महिला मंत्री को अपनी उम्र अधिक बताने में कोई हिचक नहीं है। यह उम्र की बातें हम नहीं कर रहे, बल्कि नेताजी खुद अपने नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उल्लेख कर रहे हैं। नामांकन के बाद जिले की दस विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के शपथ पत्र देखे और साथ में 2008 व 2013 के चुनाव में दिए गए शपथ पत्रों पर नजर डाली तो कुछ प्रत्याशियों की उम्र को लेकर कई रोचक जानकारी मिली।

कमसा 10 साल में हो गई 11 साल बड़ी

भोपालगढ़ की विधायक कमसा मेघवाल मौजूदा सरकार में राज्य मंत्री भी है। वर्ष 2008 के शपथ पत्र में इनकी उम्र 39 वर्ष दर्शाई गई। वहीं अब ठीक दस साल बाद वर्ष 2018 में नामांकन दाखिल किया तो उनकी उम्र एकदम से 11 साल बढ़ गई हैं। यानी अब वे 50 की हो गई हैं।

उम्र में कोई घट तो कोई बढ़ गया


अर्जुनलाल गर्ग : बिलाड़ा से भाजपा प्रत्याशी हैं। वे 2013 के नामांकन के दौरान 53 वर्ष के थे। लेकिन पांच साल में सात साल बड़े हो गए यानी 60 साल के हो गए हैं।

गजेन्द्र सिंह खींवसर: लोहावट से भाजपा प्रत्याशी हैं। मौजूदा भाजपा सरकार में मंत्री हैं। लेकिन ये भी सही उम्र बताने के मामले में गच्चा खा गए। वर्ष 2008 के चुनाव में 51 वर्ष के थे और दस साल बाद अब वे 60 साल के हो गए हैं। यानी एक साल उम्र कम हो गई।

जोगाराम पटेल: लूणी से भाजपा प्रत्याशी हैं। तीसरी बार मैदान में हैं। उम्र इन्होंने दस साल में 11 साल बढा दी हैं। यानी वर्ष 2008 में 53 साल के थे और अब 64 साल की उम्र शपथ पत्र में दर्शाई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TwPpxI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment