नब्बे हजार लेकर शादी की, तीसरे दिन ४५ हजार और मांगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
चानणा भाखर की करणी कॉलोनी में एक युवक ने नब्बे हजार रुपए देकर एक युवती से शादी की, लेकिन तीसरे ही दिन शादी कराने वाली महिला व युवक ने पैंतालिस हजार रुपए और मांगे। रुपए न देने पर दोनों युवती को ले गए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला व युवती सहित तीन को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा ने बताया कि करणी कॉलोनी निवासी जगदीश वैष्णव ने १५ नवम्बर को अपने पुत्र की शादी पूजा से कराई थी। बदले में लक्ष्मी विश्वकर्मा व शेखर ने जगदीश से नब्बे हजार रुपए लिए थे। इस बीच, शनिवार को लक्ष्मी व शेखर आए और जगदीश से सौदे के तहत रुपए कम देने का उलाहना दिया। साथ ही पैंतालिस हजार रुपए और मांगे। इसके बाद दोनों जने पूजा को साथ लेकर चले गए। काफी देर तक तीनों के न लौटने पर पीडि़त पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की और मध्यप्रदेश में इंदौर निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा पत्नी हंसराज, शेखर देवड़ा पुत्र किशनलाल और पूजा को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
आधार कार्ड भी फर्जी होने का अंदेशा
उप निरीक्षक मुकनदान का कहना है कि पकड़ में आने वाले शातिर हैं। जो रुपए के बदले शादी कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। फिर कुछ दिन बाद ही युवती को लेकर चले जाते हैं। आरोपियों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी मिली है। जो फर्जी होने का अंदेशा है। आरोपियों के नाम व पते की तस्दीक की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ToPDqe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment