पिता के अंतिम संस्कार में गांव आए हार्डकोर कैलाश मांजू गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर/बालेसर.
रंगदारी के लिए ट्रैवल्स मालिक के ऑफिस में फायरिंग का प्रयास व मकान पर फायरिंग के मामले में दो साल से फरार चल रहे जिले के हार्डकोर बदमाश कैलाश मांजू आखिरकार शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव भाटेलाई पुरोहितान आए कैलाश मांजू को जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस व पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने घेराबंद करके देर शाम पकड़ लिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान निवासी हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर कैलाश मांजू पुत्र रामचन्द्र विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। कैलाश के पिता रामचन्द्र का सुबह निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैलाश के गांव आने की सूचना मिली थी। इस पर वृत्ताधिकारी (बालेसर) अजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस व पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने शाम को गांव की घेराबंदी। तब उसने खुद को पुलिस से घिरा पाया। भागने का कोई मौका नहीं मिला। तब उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे बालेसर थाने ले आई, जहां पूछताछ के बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अपने रिश्तेदार पर जानलेवा हमला कर उसकी जीप जलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
वह करीब दो साल से फरार चल रहा था। उस पर चालीस से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पंजाब के हार्डकोर बदमाश लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा था। उनके साथ मिलकर रंगदारी वसूलने के लिए ट्रैवल्स संचालक मनीष जैन के कल्पतरू स्थित ऑफिस में फायरिंग का प्रयास कराया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AYsmV7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment