पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक का बड़ा सप्लायर, राजस्थान के इन इलाकों में फैला रखा था काले कारोबार का जाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर
फलोदी व आस-पास के क्षेत्र में चल रहे स्मैक के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए फलोदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। फलोदी पुलिस ने जोधपुर जिले में कई स्थानों पर स्मैक की सप्लाई करने वाले चितौडग़ढ़ के बड़े सप्लायर को आखिर दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि फलोदी क्षेत्र में सप्लाई होने वाली अधिकांश स्मैक को यह सप्लायर ही सप्लाई करता था।

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को जोधपुर ग्रामीण व विशेष तौर से फलोदी क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को फलोदी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्मैक के बढ़ते प्रचलन के कारण बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए एएसपी फलोदी जस्साराम बोस व डीएसपी फलोदी हरफूलसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी फलोदी मदनसिंह चौहान की टीम ने फलोदी क्षेत्र में आ रही स्मैक के मुख्य सप्लायर को चिन्हित किया गया तथा हैड कांस्टेबल दमाराम के नैतृत्व में एक टीम चितौडग़ढ़ भेजी गई। जहां फलोदी पुलिस की टीम ने बाबूलाल (45) पुत्र चतरा बंजारा निवासी जिवनायक खेड़ा पुलिस थाना गंगरार जिला चितौडग़ढ़ हिरासत में लेकर फलोदी लाए।

पुलिस के अनुसार गत वर्ष फलोदी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अशोक पुत्र भैराराम विश्नोई को 41 ग्राम स्मैक, देशी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। अशोक को स्मैक व देशी कट्टा सप्लाई करने के मामले में बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्मैक को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने के लिए थानाधिकारी मदनसिंह चौहान, हैड कांस्टेबल दमाराम, कांस्टेबल गिरिराजसिंह को तकनीकी बारीकियों से अध्ययन करने व मुख्य सप्लायर को नामजद कर गिरफ्तार करने के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

जिले में फैला रखा है स्मैक का जाल-
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सप्लायर ने जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्मैक का काफी बड़ा जाल फैला रखा है। यह आरोपी जिले के करीब एक दर्जन स्थानीय तस्करों को स्मैक सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में बताया कि बाबूलाल जोधपुर व अन्य जिलों में कई तस्करों से अपने सम्पर्क द्वारा गंगरार फाटक के पास मिलता और स्मैक की सप्लाई करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FnoZLv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment