जयपुर। अशोक गहलोत पार्टी को जीत दिलाने के लिए जोर- शोर से पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वे हर दिन कई सभाएं कर कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं।
जोधपुर में गहलोत की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी चुनाव प्रचार कर रही हैं। वे अशोक गहलोत के लिए वोट मांग रही हैं।
शनिवार को अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत ने अपने पति के लिए समर्थन मांगा। सुनीता गहलोत ने प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस 36 कौम की पार्टी है। यह गरीबों के लिए काम करती है और हमेशा जनता के बीच रहती है।
प्रचार के दौरान सुनीता ने महिलाओं से पूछा क्या कभी वसुंधरा राजे आपसे मिलने या हाल चाल पूछने आई। गहलोत की पत्नी ने लोगों से अपने पति को वोट देने की अपील की। सुनीता गहलोत के साथ अशोक गहलोत की बहू और पोती भी प्रचार करती नजर आईं। गहलोत की पोती ने दादा के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BwMnSX
0 comments:
Post a Comment