सीए छात्रा प्रकरण: चारों पंचों की जमानत अर्जी खारिज, प्रमुख पंचों का सुराग नहीं, विशेष टीम बनाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। तीन-चार साल की उम्र में हुई सगाई को न मानते हुए शादी से इनकार करने पर समाज से बहिष्कृत करने की धमकी व सोलह लाख रुपए दण्ड वसूलने के मामले में समाज के प्रमुख पंचों का सुराग नहीं लग पाया है। इनमें बनाड़ सरपंच भी शामिल है। जो किराए पर चल रही बनाड़ थाने की इमारत का मालिक है।

यह इमारत पुलिस ने किराए पर ले रखी है। इनके घर व संबंधित ठिकानों से गायब होने पर तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है। उधर, पंचों के पक्ष में शुक्रवार को पीलार बालाजी मंदिर में गोपनीय बैठक हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सभी इधर-उधर हो गए।

इस प्रकरण में लड़के के परिजन के अलावा जिला प्रमुख के पिता प्रभुराम धोचक, बनाड़ सरपंच गोपाराम, हरकाराम व नारायणराम शादी के लिए दबाव डालने के आरोपी हैं। जो पकड़ में नहीं आए हैं। इनके घरों से गायब होने की सूचना है। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

बनाड़ सर्किल पर जिस इमारत में बनाड़ थाना संचालित हो रहा है, वह इमारत बनाड़ सरपंच गोपाराम जाट की है। वह भी इस मामले में वांछित और गायब है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में पुलिस स्टेशन बनाड़ सृजित होने पर यह इमारत किराए पर ली गई थी।

हालांकि कुछ माह पूर्व बनाड़ रोड पर जोजरी नदी के पास थाने की इमारत के लिए स्थाई जमीन मुहैया कराई जा चुकी है, लेकिन थाने की इमारत का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

मंदिर में जमा हुए लोग, पुलिस पहुंची
उधर, दोपहर में बनाड़ रोड स्थित पीलार बालाजी परिसर में समाज के कुछ लोग एकत्रित हुए। जो संभवत: आरोपियों के पक्ष में वार्ता और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जमा हुए थे, लेकिन बनाड़ थाना पुलिस को बैठक की जानकारी मिल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बैठक रुकवा दी।

जिला न्यायालय से चारों पंचों की जमानत याचिका खारिज
प्रकरण में पुलिस ने गुरुवार को गुजरावास गांव निवासी जेठाराम जाट, लालाराम जाट, नांदड़ा खुर्द निवासी धोंकलराम जाट व जाजीवाल खींचियान निवासी ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। इनकी तरफ से अधिवक्ता ने शुक्रवार को जिला न्यायालय में जमानत याचिका पेश की। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने चारों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

प्रमुख पंचों की सूचना नहीं, टीम बनाई'इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों के जमानत आवेदन पत्र लगाए जाने पर पत्रावली कोर्ट भेजी गई है। जिसकी वजह से कोई और कार्रवाइ नहीं हो पाई। फिलहाल प्रमुख पंच पकड़ में नहीं आए हैं। उच्चाधिकारियों ने विशेष टीम बनाई है।'
नारायण सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (एससी-एसटी सैल) जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PIDXQx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment