ओसियां.
राजस्थान में कांग्रेस की टिकट सूची जारी होने के बाद चुनाव रोचक हो गया है। कांग्रेस ने पार्टी के बड़े नेताओं के परिजनों को भी टिकट दिया है। इसी तरह ओसियां सीट का मामला सामने आया है। यहां पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा को टिकट देने की चर्चाए थीं, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने लीला की बजाय बेटी दिव्या मदेरणा पर भरोसा जताया। पिछले 2013 चुनावों में लीला मदेरणा चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गई थी। इस बार भी टिकट लीला को देने की मांग थी लेकिन पार्टी ने लीला को न देकर दिव्या को टिकट दिया है।
घर पर समर्थकों की भीड़
मदेरणा के टिकट की घोषणा होते ही मदेरणा के घर पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने उनके घर व बाहर पटाखे छोडक़र खुशियां मनाई एवं फोन पर भी बधाईयां दी। शुक्रवार को मदेरणा का निवास स्थान पहुंचने पर समर्थकों ने मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। इस दौरान पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व प्रधान नारायण डाबड़ी, जूएनवीयू अध्यक्ष सुनिल चौधरी सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pw0eSi
0 comments:
Post a Comment