जोधपुर. विधानसभा चुनाव और बारावफात के मद्देनजर शहर के भीतर व सरदारपुरा के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व आरएसी के हथियार बंद जवानों ने मंगलवार को रूट मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) के नेतृत्व में सदर बाजार थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, उदयमंदिर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा व सदर कोतवाली थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा ने पुलिस और आरएसी के जवानों के साथ उम्मेद राजकीय स्टेडियम से रूट मार्च शुरू किया। जो बम्बा मोहल्ला, उदयमंदिर आसन व आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकला। उधर, सहायक पुलिस आयुक्त कमल सिंह व सरदारपुरा थानाधिकारी कैलाश पारीक के नेतृत्व में पुलिस और आरएसी के जवानों ने सत्संग भवन, चिल्ड्रन पार्क, बी रोड, कब्बाडि़यों की मस्जिद, गोल बिल्डिंग, ईदगाह, जालोरी गेट क्षेत्र में रूट मार्च किया।
आपसी सौहार्द्र बनाए रखने का आग्रह
उधर, सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) नविता खोखर ने पुलिस स्टेशन मण्डोर और मथानिया में थाना क्षेत्र के मौजिज व सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्होंन ईद मीलादुन्नबी व चुनाव में शांति व्यवस्था और आपसी सौहाद्र्र बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मण्डोर थानाधिकारी आनंद कुमार व मथानिया थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित भी मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PIXRLJ
0 comments:
Post a Comment