जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार मेघराज लोहिया ने खोला अपना विजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार व राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने अपना विजन खोल दिया है। लोहिया ने कहा कि वे क्षेत्र का तीव्र विकास करवाएंगे। ज्यादा से ज्यादा जनता जुड़े कार्यों पर ध्यान देंगे। किसानों व वेण्डर्स के लिए विशेष आर्थिक बाजार बनाएंगे। जोधपुर पुलिस के सहयोग से विकासशील समुदायों के लिए कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिकाधिक जनता तक पहुंचाएंगे। सभी काम निर्धारित अवधि में पूरा करवाएंगे। जरूरतमंद लोगों के लिए वार्ड स्तर पर चिकित्सा शिविर लगाएंगे। मूलभूत सुविधाओं के साथ अफोर्डेबल हाउसिंग कॉलोनी का विकास करेंगे। बाड़मेर रिफाइनरी का लाभ लेते हुए जोधपुर में पेट्रो केमिकल व इंडस्ट्री जोन विकसित करवाएंगे। रोजगार सूजन के लिए कैंपस प्लेसमेंट सहित प्रोफेशनल स्किल ट्रेनिग सेंटर स्थापित करवाएंगे। खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अत्याधुनिक सुविधायुक्त स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाएंगे। आईपीएल, कबड्डी लीग व इंडियन सुपर लीग जैसे आयोजन करवाएंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एयर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के प्रयास करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2F0DxR3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment