दिवाली की रोशनी में चुनावी रंगत देखने जोधपुर पहुंचे गहलोत, टटोलेंगे कार्यकर्ताओं का मन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत मंगलवार को वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोश व उत्साह के साथ गहलोत का स्वागत किया। यहां शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। वे यहां शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होकर चुनावी नब्ज टटोलने पहुंचे हैं। वहीं दूसरे दिन बुधवार को देहात कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम होगा। गहलोत के कार्यक्रम को लेकर शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। टिकट वितरण से पहले गहलोत के जोधपुर आगमन को काफी अहम माना गया है।

गहलोत मंगलवार दोपहर 2 बजे कायलाना स्थित होटल में शहर के सरदारपुरा, शहर व सूरसागर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार सुबह 10 बजे देहात के लूणी, ओसियां, बिलाड़ा, फलोदी, लोहावट, भोपालगढ़ व शेरगढ़ विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इस बीच कई टिकटार्थी शक्ति प्रदर्शन भी करते नजर आएंगे। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि दोनों ही दिन वे कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष सईद अंसारी की अध्यक्षता में जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी व राजसिको के पूर्व चेयरमैन सुनील परिहार की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न उप समितियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्रम के अनुसार मिलवाया जाएगा। देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हीरा राम मेघवाल ने बताया कि बुधवार प्रात: 10 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा क्षेत्रवार मिलेंगे।

शहर व सूरसागर पर रहेगा फोकस

शहर की तीनों सीटों की मीटिंग मंगलवार को होगी। ऐसे में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में लगातार शहर व सूरसागर विधानसभा सीट पर हार का मुंह देख रही कांग्रेस के लिए इस बार के चुनाव में दोनों ही सीट निकालना नाक का सवाल है। ऐसे में इन दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में टिकट वितरण से पूर्व विशेष मंथन किया जा रहा है। ऐसी सीटों को लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रणनीति भी तैयार हो रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JGFT6x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment