जोधपुर.
रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के दौरान तीन दिन से ड्यूटी पर नहीं आने पर एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर ने उम्मेद अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की सीनियर रेजीडेंट डॉ. वीनिता पालीवाल को सेवा से बर्खास्त किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राठौडï़ ने बताया कि डॉ. पालीवाल 20 नवम्बर से ड्यूटी पर नहीं आ रही थीं। हड़ताल के दौरान उम्मेद अस्पताल प्रशासन ने डॉ. पालीवाल की ड्यूटी एमडीएम के जनाना विंग लेबर रूम मेें लगाई थी। लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं गई।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई की ओर से कॉल कर बुलाए जाने के बावजूद वह ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुई। कॉल के लिए उनके घर एम्बुलेंस भी भेजी गई, लेकिन एम्बुलेंस खाली लौटी। इस पर अस्पताल अधीक्षक ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर कॉलेज प्रशासन ने डॉ. विनिता पालीवाल की सेवा समाप्त कर दी।
अस्पतालों में कम आ रहे मरीज-
अजमेर जेएलएन चिकित्सालय के रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के समर्थन में जोधपुर एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। शुक्रवार को कार्यालय अवकाश होने के कारण अस्पतालों की ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक ही रही। ऐसे में बाद में आए मरीजों ने ट्रोमा-इमरजेंसी में इलाज लिया। हड़ताल के चलते शहर के एमडीएम अस्पताल, एमजीएच व उम्मेद अस्पताल में ओपीडी में करीब 50 प्रतिशत मरीजों की संख्या कम हो गई है। अधिकतर मरीज परामर्श लेकर लौट रहे हैं, वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। दवा के काउंटरों पर भी मरीजों की संख्या कम दिखाई दे रही है।
अभी टल रहे ऑपरेशन, बाद में बढ़ेगी मुश्किल-
रेजीडेंट डॉक्टर्स की पूर्ण हड़ताल के चलते एमडीएम अस्पताल, एमजीएच व उम्मेद अस्पताल में प्लान ऑपरेशन आगामी तिथि के लिए टाले जा रहे हैं। हड़ताल समाप्त होने पर टाले गए ऑपरेशन का भार एक साथ बढ़ेगा। और यदि कोई इमरजेंसी हुई तो ऐसे ऑपरेशन का भार इमरजेंसी सेवा की तरफ बढऩे से मुश्किल होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AcSrhA
0 comments:
Post a Comment