वीडियो : अविनाश केवलिया/जोधपुर. केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा 163 से अधिक सीटें आएगी और फिर से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यहां विकास की गंगा बहाई है। विपक्ष हम पर आरोप लगा रहा है लेकिन वे अपने प्रत्याशियों के टिकट वितरण को लेकर असमंजस में रहे और ऐन वक्त पर टिकट बांटे हैं। हमारे किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार को आरोप नहीं लगा है। वे यहां न्यू पॉवर हाउस स्थित अटल मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आए थे। मंत्री शर्मा ने सवालों पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे राहुल गांधी का राजनीतिक कद उतना नहीं है कि वे पीएम पर आरोप लगाने की हिम्मत भी जुटा सके। उनकी पहचान एक मस्खरे राजनेता के तौर पर होने लगी है। नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी का राजनीतिक कद बौना नजर आता है। जोधपुर एयरपोर्ट के मुद्दे को लेकर सवालों से घिरे मंत्री काफी देर तक पन्नों को टटोलते दिखे। वहीं पत्रकारों के इन सवालों का जवाब महापौर घनश्याम ओझा देते नजर आए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DK2QEV
0 comments:
Post a Comment