जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार सुयोग काबरा ने अपना विजन खोल दिया है। उन्होंने कहा कि शहर विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज की बड़ी समस्या है। उसको वे दुरुस्त करवाएंगे। पानी की पुरानी पाइप लाइनें बदलवाएंगे। बरसाती पानी की निकासी ढंग से नहीं होती है, लोगों को तकलीफ होती है। इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करवाएंगे। ताकि बारिश का लोग अच्छे से आनंद ले सके। अंडर ग्राउंड वायरिंग करवाएंगे। ताकि घरों के बाहर बिजली के तार नहीं लटके। सीसी सडक़ बनवाएंगे। उसके अलावा पुराने झालरे व बावडि़यों को हेरिटेज लुक देंगे। उन्हें टूरिज्म के हिसाब से विकसित करेंगे। लोगों का स्वरोजगार डवलप कराएंगे। क्षेत्र की अंडर ग्राउंड पानी की समस्या का निदान करवाएंगे। रिफाइनरी में शहर विधानसभा क्षेत्रवासियों को रोजगार दिलवाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा वे चिकित्सा संसाधनों को मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में बढ़ाएंगे। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफ न आए। अस्पतालों में मैन पॉवर बढ़ाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P0Sh7g
0 comments:
Post a Comment