खड़ी कार में अचानक उठने लगी आग की लपटें, कुछ ही देर में हुई खाक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। भदवासिया एसएसबी कार्यालय के सामने सड़क पर खड़ी कार में सोमवार दोपहर आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में दमकल बुलाकर आग बुझाई गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसएसबी कार्यालय के सामने सड़क पर एक कार खड़ी थी, जिसमें सुबह करीब बारह बजे आग लग गई। कुछ ही पलाें में पूरी कार लपेटे में आ गई और आग का गोला बन गई। लोगों का कहना है कि कार में गैस किट लगा है, जिसमें लीकेज से आग लगी होगी। लोगों ने पानी डालना शुरू किया। बाद में दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार खाक हो चुकी थी। आग से किसी जनहानि की जानकारी नहीं है।

 

READ MORE: जोधपुर में मिला कावासाकी का मरीज, एक लाख में से 67 बच्चों में होती है यह बीमारी

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JUdrhs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment