कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोहिल ने कसा सरकार पर तंज, कहा राम-रहीम पर राजनीति कर वोट बैंक मजबूत कर रही है भाजपा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. भाजपा अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए राम-रहीम के नाम पर राजनीति करती आई है। इनका नारा है राम का रहा-रहीम का मरा और अपना वोट भरा है। विकास की बातें करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव आते ही हिंदू-मुस्लिम की बातें क्यूं शुरू कर देते हैं। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गुजरात सरकार के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल ने सरदारपुरा स्थित एक निजी होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कह। उन्होंने कहा कि बीजेपी आतंकवाद पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा से ही राष्ट्रवाद को इससे ऊपर रखा है। भाजपा सरकार के दौरान पाकिस्तान ने कारगिल पर हमला किया। तब भी हमने इसपर राजनीति कर भाजपा पर आरोप लगाने के बजाए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनका साथ दिया। मुंबई पर हमला हुआ तो यह सामने आया कि आतंकवादियों ने पोरबंदर के बंदरगाह से नाव उठाई थी। कैग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो रखा है।

कश्मीर में हाल हो रहे खराब
गोहिल ने कहा कि पूर्व में देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाक के मुख्या को नहीं बुलाया था लेकिन मोदी ने बुलाया और बिन बुलाए वहां चले भी गए थे। वहां शॉल दे आए, साड़ी ले आए और यहां पठानकोट में हमारे जवान शहीद हुए। आज कश्मीर में हालात बदतर होते जा रहे हैं। हमारी सरकार के प्रयासों से वहां के युवाओं ने पत्थर छोड़ कर कम्प्यूटर का हाथ पकड़ा था। लेकिन इनकी सरकार में फिर वही हाल बन गए हैं। जब उनके साथ सरकार थी तब महबूबा को राष्ट्रभक्त बताया और अब वे किसी और के साथ सरकार बना रही हैं तो देशद्रोही हो गईं।

अशोक गहलोत को बताया कांग्रेस का महत्वपूर्ण व्यक्ति
मुख्यमंत्री राजे को घेरते हुए गोहिल ने आरोपल लगाया कि राजस्थान के लोगों ने उम्मीदों से वोट दिया था लेकिन बिजली पानी से लेकर किसानों के मुद्दों तक सरकार हर पहलू पर विफल रही है। कांग्रेस को हर क्षेत्र में साथ मिल रहा है। जो माहौल खड़ा हुआ है वह राजस्थान की जनता का प्यार और आशीर्वाद है। सुशासन को लेकर बड़ी बातें हुई थीं लेकिन जनता को ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। जमीनी सच्चाई यह है कि भाजपा की केंद्र या राज्य सरकार के पांच साल देखें तो जनता अपनेआप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। मोदी ने कहा कि इस देश की बेस्ट मेट्रो होगी तो अहमदाबाद में होगी लेकिन उसे आज तक शुरू नहीं करवा पाए। वहीं चार साल के अंदर अशोक गहलोत ने जयपुर में मेट्रो का कार्य शुरू करवा दिया था। यहां की जनता कहती है कि आफ्टर 8 पीएम नो सीएम। यह क्या बात हुई, सीएम तो पूरे 24 घंटों के लिए होता है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी में अशोक गहलोत का कद बढ़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के बाद वे सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ScrfH4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment